हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन बचेगा या टूटेगा, इस खबर में पढ़े आपके सभी सवालों का जवाब

चंडीगढ़ | फरीदाबाद में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के बयान के बाद दोनों पार्टियों के बीच तनाव बढ़ गया है. जिस वजह से हरियाणा में बीजेपी- जेजेपी सरकार के गठबंधन टूटने को लेकर चर्चा जोरों पर है. बिप्लव देब ने फरीदाबाद में कहा था कि जननायक जनता पार्टी ने बीजेपी को समर्थन देकर कोई अहसान नहीं किया है. बदले में उनकी पार्टी के तीन मंत्री सरकार में हैं. इसके बाद से जजपा नेताओं के तीखे बयान भी आने लगे हैं.

cm and dushant

प्रदेश प्रभारी ने दिया ये बयान

भाजपा के एक सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लव देब ने कहा कि प्रेमलता 2024 में उचाना सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी और जीतेंगी. सरकार में रहते हुए अभी उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से विधायक हैं. इसके बाद, दोनों पार्टियों के बीच दूरियां बढ़ती नजर आईं. जजपा के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने जहां भाजपा प्रभारी के बयान की निंदा की. वहीं, केंद्रीय नेता संजीव बालियान ने भी कुछ ऐसा कहकर जजपा की टेंशन बढ़ा दी है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम

जेजेपी-बीजेपी में जुबानी जंग शुरू

जेजेपी और बीजेपी के नेताओं के बीच जैसे ही जुबानी जंग शुरू हुई इसी मौके का फायदा उठाकर निर्दलीय विधायक भी मैदान में उतर गए हैं. पिछले गुरुवार को चार निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान, धर्मपाल गोंदर, रणधीर गोलन और राकेश दौलताबाद ने बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विप्लव देब से मुलाकात की और बीजेपी पर पूरा भरोसा जताया. शुक्रवार को हलोपा विधायक गोपाल कांडा ने भी बीजेपी प्रभारी विप्लव देब से मुलाकात की और कहा कि जननायक जनता पार्टी के बिना भी बीजेपी की सरकार चल सकती है और हम बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.