हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर को दिया बड़ा तोहफा, DA में 9 फीसदी की बढ़ोतरी

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार वेतन और पेंशन आहरित करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 212 फीसदी से बढ़कर 221 फीसदी हो गया है. राज्य वित्त विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं. जनवरी से कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलेगा.

Rupees Money

जून के वेतन में शामिल होगा डीए

हरियाणा सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जून के वेतन और जुलाई में मिलने वाली पेंशन में शामिल किया जाएगा. अच्छी बात यह है कि सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच महीने का एरियर भी दिया जाएगा.

हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू

हरियाणा में सातवां वेतन आयोग लागू है. सातवें वेतन आयोग के अनुसार सरकार पहले से ही वेतन और पेंशन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनरों को 4% महंगाई भत्ता दे रही है. पूर्व में इस आयोग के तहत वेतन आहरित करने वाले कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 से 42 प्रतिशत किया गया है. सातवें वेतन आयोग के अनुसार प्रदेश में दो लाख 85 हजार कर्मचारियों और दो लाख 62 हजार पेंशनधारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है. फिलहाल, कर्मचारियों में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.