आज शाम 5 बजे इन जिलों में शुरू होगी इंटरनेट सेवा, जाने

रोहतक । हरियाणा सरकार द्वारा आज शाम 5:00 बजे 5 जिलों में इंटरनेट सेवा को शुरू किया जाएगा. बता दे कि हरियाणा सरकार द्वारा किसान आंदोलन के चलते 17 जिलों में नेट सेवा को बंद किया गया था. हरियाणा सरकार ने 5 जिलों की नेट सेवा की अवधि को बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया है. बाकी जिलों में इंटरनेट को 2 दिन पहले ही चालू कर दिया गया था.

INTERNET ON MOBILE

5 जिलों में अभी भी नहीं चला नेट

हरियाणा सरकार द्वारा 5 जिलों में इंटरनेट बंद करने की अवधि 4 फरवरी 2021 शाम 5:00 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. कैथल,जींद, रोहतक,सोनीपत और झज्जर में वॉइस कॉल को छोड़कर अन्य सभी इंटरनेट सेवाएं को बंद कर दिया गया है. वही मोबाइल नेटवर्क्स पर दी जाने वाली सभी डोंगल सेवाओं को भी बंद करने की अवधि को बढ़ाया गया है.  इन सभी जिलों में इंटरनेट को आज शाम 5:00 बजे तक बंद किया गया है.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.