हरियाणा में 2 जुलाई तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज, अभी मानसून आने में लगेगा समय

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी की वजह से हालत दिनोदिन खराब होती जा रही है क्योंकि कुछ समय बारिश होने के बाद अब लोग दोबारा से बरसात की राह देख रहे हैं. उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है. मानसून की गतिविधियां आरंभ होने की 29 जून की तारीख बताई गई थी. मगर अब यह सिरे नहीं चढ़ पाई है. मौसम विभाग ने अपनी ताजा जानकारी में बताया है कि मानसून तीन- चार दिन में आएगा.

Barish Weather Monsoon

किसानों के लिए निराशा की खबर

फिलहाल, मौसम विभाग ने अपने आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 2 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई है. किसान बारिश होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं क्योंकि इस वक्त फसलों को पानी की काफी आवश्यकता है. मौसम विभाग का यह अपडेट उनके लिए निराशा लेकर आया है. ताजा अपडेट में खुलकर बारिश की संभावना नहीं है. आइए जानते मौसम विभाग ने क्या कहा है…

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बताया है कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 2 जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है. साथ ही, राजस्थान के ऊपर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ से आ रही है. नमी वाली मानसूनी हवाओं की वजह से अब अरब सागर की तरफ से भी हवाएं उत्तर- पश्चिमी क्षेत्र की तरफ बढ़ने के कारण वातावरण में नमी की मात्रा की अधिकता होने से मानसून की सक्रियता अगले तीन दिनों में बढ़ने की आशंका है.

जिससे 29 जून से 1 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में हवायों के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की उम्मीद है परंतु पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट जारी रहने के आसार हैं.

यह भी पढ़े -  HSSC ने जारी किया महिला पुलिस कांस्टेबल PMT शेड्यूल, 8 जून से शुरू होगी प्रक्रिया
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.