हरियाणा में आज 16 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून अपने तय समय तक दस्तक अभी तक नहीं दे पाया है. मौसम विभाग ने 29 जून को हरियाणा में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी. IMD ने अपने 5 दिवसीय मौसम पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4- 5 दिनों तक राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. साथ ही, बताया कि दक्षिण और दक्षिण- पूर्व हरियाणा और पश्चिम और दक्षिण- पश्चिम हरियाणा के जिलों में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो सकती है. मगर ऐसा होता नहीं दिख रहा है लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

barish 2

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

बता दें कि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत और सोनीपत जिले आते हैं. इन सभी जिलों के लिए फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिमी हरियाणा के जिलों में भी ऐसा ही मौसम यानी लू और भारी बारिश संभव है. इन जिलों में हिसार, भिवानी, जिंद, चरखी दादरी, सिरसा, फतेहाबाद, आते हैं.

इस दिन है बारिश की संभावना

इसके बाद 2 जुलाई को पश्चिमी और दक्षिण- पश्चिमी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के अन्य क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों का मानना ​​है कि स्थिति और समय के अनुसार मौसम पूर्वानुमान में बदलाव संभव है. जो भी नई जानकारी आएगी उसे मीडिया से साझा किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता

पांच दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि मौसम विभाग ने फिलहाल 2 जुलाई तक का पूर्वानुमान जारी किया है. बुधवार को आईएमडी ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी कि 29 जून को पूरे हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी. 6 जिलों में हल्की और 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 30 जून और 1 जुलाई को उत्तरी हरियाणा के जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के अन्य जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.