Sawan 2023: इस साल 4 जुलाई से शुरू हो रहा सावन का पावन महीना, भूलकर भी ना करें ये 5 काम

ज्योतिष | अबकी बार सावन (Sawan 2023) का पवित्र महीना 4 जुलाई यानी कि मंगलवार से शुरू हो रहा है. भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए यह महीना किसी भी त्योहार से कम नहीं होता. अबकी बार सावन का महीना 30 दिनों का ना होकर पूरे 59 दिनों का होने वाला है. सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्त उनको परेशान करने के लिए जल अभिषेक और दूध अभिषेक करते हैं.

Shiv

वैसे तो महादेव एक कलश जल्द से भी प्रसन्न हो जाते हैं परंतु इस दौरान कुछ ऐसे काम है जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपको सावन में भूलकर भी कौन से काम नहीं करने चाहिए.

सावन के महीने में भूलकर भी ना करें ये काम

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में हमें किसी भी व्यक्ति का भूल कर भी अनादर नहीं करना चाहिए. साथ ही, हमें इस दौरान किसी व्यक्ति के बारे में नकारात्मक विचार भी अपने मन में नहीं लाने चाहिए.
  • सावन के पवित्र महीने में व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को बिस्तर की बजाय जमीन पर सोना चाहिए. साथ ही, आपको सावन के महीने में दिन में भी नहीं सोना चाहिए.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पवित्र महीने में शिवलिंग पर दूध अर्पित किया जाता है तो भूल कर भी आपको इस महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति को अपने शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए, इस पवित्र महीने में तेल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है.
  • सावन के महीने में किसी व्यक्ति को भूलकर भी मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. इस दौरान इन चीजों का सेवन करने से भक्तों को पूजा का फल प्राप्त नहीं होता. सावन के महीने में आपको लहसुन, प्याज, बैंगन आदि खाने से परहेज करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.