चंडीगढ़ पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा तिथि की घोषणा, जानिए कब आयोजित होगा एग्जाम

चंडीगढ़ | हरियाणा में जिन भी उम्मीदवारों ने चंडीगढ़ पुलिस कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) के पदों पर भर्ती होने के लिए आवेदन किए थे उन सबके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि आप सभी जानते हैं चंडीगढ़ पुलिस में कॉन्स्टेबल एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे. इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 27 मई से शुरू हुई थी जबकि आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 जून 2023 थी.

POLICE

23 जुलाई को आयोजित होगी परीक्षा

इस भर्ती अभियान के जरिये 393 पुरुषों, 223 महिलाओं और 84 ईएसएम सहित 700 कांस्टेबलों की भर्ती की जाएगी. ऐसे में परीक्षा से संबंधित एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. जी हां, आपको बता दें कि पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा की तिथि घोषित हो चुकी है. इन पदों पर होने वाली लिखित परीक्षा OMR आधारित होगी तथा यह परीक्षा 23 जुलाई 2023 रविवार को आयोजित की जाएगी.

अधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

परीक्षा के लिए सभी परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर पाएंगे. जल्द ही परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवारों को समय- समय पर चंडीगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट www.chandigarhpolice.gov.in समय- समय पर चेक करते रहना चाहिए.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क
Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.