हरियाणा में 1385 गांव बाढ़ से प्रभावित, 26 लोगों की जा चुकी जान; 16 को सांप ने डसा; यहाँ पढ़े हालात

चंडीगढ़ | हरियाणा में बीते 24 घंटे के दौरान बाढ़ से 403 गांव प्रभावित हो गए और 6 लोगों की मौत हो गई. अब तक कुल 1,385 गांव प्रभावित हो चुके हैं. 26 लोगों की मौत हो चुकी है, तीन लोग अभी भी लापता हैं. सरकार की तरफ से हर रोज रिपोर्ट जारी होती है. शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 13 जिलों अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, झज्जर, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पंचकूला, पलवल, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है. अब तक 1,60,645 हैक्टेयर (4.01 लाख एकड़) फसल प्रभावित हो चुकी है.

yamunanagr news

बीते 24 घंटे में 1,1172 हैक्टेयर फसल प्रभावित हुई है. प्रदेश में 1 जून 2023 से 15 जुलाई तक 214.0 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जबकि सामान्य 123.3 मिलीमीटर होती है. अब तक 133 मकान पूरी तरह और 184 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. इनमें से 24 घंटे के दौरान छह मकान पूरी तरह और 49 मकान आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुए हैं. अब तक 110 पशु और 20,000 पोल्ट्री प्रभावित हुई है. सरकार ने 5,399 लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेज दिया है. बीते 24 घंटे में 804 लोगों को भेजा.

प्रदेश के 13 जिलों में 32 राहत कैंप शुरू

प्रदेश के 13 जिलों में 32 राहत शिविर शुरू हुए हैं. जिनमें बीते 24 घंटे एनडीआरएफ, सेना से मदद ली जा रही है. बता दें अंबाला, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पलवल में एनडीआरएफ की टीमों से मदद ली जा रही है. अंबाला, कैथल और यमुनानगर में एयरफोर्स, नेवी, सेना की मदद ली जा रही है. मौके पर एसडीआरएफ, स्टेट पुलिस, फायर और नाव मौके पर हैं.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 416 गांव प्रभावित

प्रदेश सरकार के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, 416 गांव और शहरों में 32 वार्ड बाढ़ से प्रभावित हैं. इनमें से 328 गांवों में मेडिकल टीमें जा चुकी हैं और शहरों में 35 टीमें जा चुकी हैं. अब तक 730 मेडिकल कैंप लग चुके हैं और 12,680 मरीजों की जांच हो चुकी है, 28 गांवों, वार्डों में फोगिंग हो चुकी है. 10,363 ओआरएस पैकेट वितरित हो चुके है. गांवों में अब तक चार की मौत की सूचना आई है, जिनमें से तीन केवल बीते 24 घंटे में रिपोर्ट हुई हैं.

16 लोगों को डस चुका सांप

अब तक 16 लोगों को सांप डस चुके हैं, 1312 को बुखार, 202 को गैस, 12467 को चरम रोग हुआ है जबकि 4,857 को अन्य बीमारियां हैं. अब तक 43833 राहत सामग्री वितरित हुई है, इसमें से 29363 बीते 24 घंटे में हुई. सड़कें, पुल, पुलियां और रिटेनिंग वॉल क्षतिग्रस्त हुई हैं.

Avatar of Ajay Raj
Ajay Raj
View all posts