चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून सत्र की शुरुआत कुछ दिनों में हो जाएगी. मौजूदा समय में हरियाणा के जो हालात बने हैं उससे विपक्ष को पूरा मौका मिल चुका है कि वह सरकार को जाकर विधानसभा में घेरे. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. कांग्रेस ने भी सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाने आरंभ कर दी है. इसके लिए चर्चा भी तेज हो चुकी है
यह रहेंगे मुद्दे
कांग्रेस ने चंडीगढ़ में 16 अगस्त को विधायक दल की एक मीटिंग बुलाई है और यह मीटिंग पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में होगी. जिसमें मुख्य मकसद सरकार को घेरना रहेगा. इसके लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी ताकि विधानसभा में सरकार को पूर्ण रूप से घेरा जा सके. मुख्य मुद्दा हिंसा, बाढ़ और सीइटी की परीक्षा को लेकर जिस तरह से विद्यार्थी परेशान हुए हैं उसे उठाया जाएगा.
बता दें कि बाढ़ की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. लोगों का कहना है कि सरकार ने उस हिसाब से मदद नहीं की जो होनी चाहिए थी. ऐसे में लोगों की सरकार के प्रति नाराजगी भी है जिसका कांग्रेस पूरा फायदा उठाएगी. दूसरी तरफ, जो हिंसा के बाद प्रदेश के हालात बने हैं उसे लेकर भी कांग्रेस पूरी तरह से सरकार को घेरेगी.
