ब्लास्टिंग से तोशाम हिसार रोड पर गिरे भारी पत्थर, बाल-बाल बचे ग्रामीण

भिवानी । तोशाम के खानक गांव के पहाड़ पर खनन करने वाली कंपनियों द्वारा भारी ब्लास्टिंग करने पर तोशाम हिसार रोड पर पत्थर आकर गिरे. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सरपंच, एसडीएम व थाना अधिकारी से की.

PAHAD

पत्थरों से बाल-बाल बचे लोग, ग्रामीणों ने की शिकायत 

गांव के सरपंच रमेश कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा खनक पहाड़ में आज दोपहर मे भारी ब्लास्टिंग की गई. जिस ब्लास्टिंग की वजह से तोशाम हिसार रोड पर आकर पत्थर गिरे. घटना के समय कोई रोड पर इसकी चपेट में नहीं आया. एक बड़ी घटना होते होते बची है. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि भारी ब्लास्टिंग के कारण लोग पत्थरों बड़ी से मुश्किलो से बचे. ग्रामीणों ने मांग की, कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाए. ताकि भविष्य मे एसी घटना दोबारा ना हो सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.