ICC ODI World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, इन सूरमाओं पर रहेगा वर्ल्ड चैंपियन बनाने का दारोमदार

स्पोर्ट्स, ICC ODI World Cup 2023 | भारतीय सरजमीं पर खेले जाने वाले ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर की नेतृत्व में सेलेक्टर्स ने उन 15 नामों का ऐलान कर दिया है, जिनके ऊपर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने का दारोमदार रहेगा.

cricket

इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

इस वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में होगी जबकि उपकप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है. वनडे वर्ल्ड कप टीम में केएल राहुल जगह बनाने में कामयाब रहे. उनके अलावा, सूर्यकुमार यादव पर भी टीम मैनेजमेंट का भरोसा बरकरार रहा है. इशान किशन को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का ईनाम टीम में जगह बनाने के रूप में मिला है.

बड़ी खबर ये है कि संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, तिलक वर्मा को वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी गई है. ये तीनों खिलाड़ी एशिया कप कप खेल रही टीम इंडिया में शामिल थे. सबसे बड़ी हैरानी लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल को वर्ल्ड कप टीम में शामिल नहीं करना रहा है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया के 15 सूरमा

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.