हरियाणा के इन जिलों में 2 घंटे के अंदर होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

चंडीगढ़ | मौसम विभाग ने हरियाणा में दोपहर 2 बजे पूर्वानुमान में बताया है कि कुछ जिलों में बरसात की संभावना है और यह बरसात अगले 2 घंटे में होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, सोनीपत, चरखी दादरी, मातनहेल, महेंद्रगढ़, नारनौल के आसपास के इलाकों में बारिश होगी. हालांकि, बरसात ज्यादा तेज तो नहीं होगी मगर उतनी होगी इससे गर्मी से लोगों को छुटकारा मिल सके.

Barish Image

हरियाणा में 10 सितंबर तक बदलेगा मौसम

आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए कि मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है. 6 सितंबर को उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है. 10 सितंबर के बाद ही राज्य में मानसून की सक्रियता बढ़ने की उम्मीद है. ऐसे में हरियाणा में फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस समय लोग गर्मी से काफी परेशान हैं. अगर बारिश होती है तो गर्मी से भी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर अभी भी हिमालय की तलहटी की ओर है, जिसके कारण पिछले 1 महीने से अधिक समय से हरियाणा राज्य में मानसूनी बारिश की गतिविधियों में कमी आई है लेकिन ट्रफ का पूर्वी छोर दक्षिण की ओर सामान्य स्थिति में लौटने की संभावना है और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण बनने के कारण नम हवाएं चलने की संभावना है. जिसके कारण तापमान सामान्य से अधिक रहेगा हरियाणा में 10 सितंबर तक स्थानीय मौसम प्रणाली बनने से परिवर्तनशील रहेगा.

यह भी पढ़े -  HSSC पर कोर्ट सख्त, मांगा जवाब; ग्रुप C वेटिंग लिस्ट पर फंसा मामला
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.