हरियाणा में जल्द खुल सकते है तीसरी से पांचवी तक के स्कूल

पंचुकला । प्रदेश मे तीसरी से पांचवी कक्षा तक के स्कूलों को फिर से खोलने की मांग जोरो शोरो पर है. शिक्षा विभाग ने ताजा फाइल तैयार कर शिक्षा मंत्रालय के पास भेजी है. इस फाइल में प्राइमरी स्कूलों में तीसरी से पांचवी कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को खोलने का आग्रह किया है, क्योंकि 31 मई तक शैक्षणिक सत्र है. ताकि कम से कम मार्च व अप्रैल के 2 महीने विद्यार्थी पढ़ाई कर सकें.

SCHOOL BUS 2

अब जो फाइल तैयार की गई है उसमें यही मांग की गई है कि 20 फरवरी के आसपास स्कूलों को फिर से खोला जाना चाहिए. फिलहाल शिक्षा मंत्री कंवरपाल केरल के दौरे पर है. वह हरियाणा लौटकर फाइल को देखेंगे. इसके बाद यही संभावना जताई जा रही है की तीसरी से पांचवी कक्षा तक निजी और सरकारी स्कूलों को खोला जाएगा.

वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि तीसरी से पांचवी कक्षा तक स्कूल खोल दिए जाए, इन कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ऑनलाइन परीक्षा से भी बच जाएंगे. इनकी सालाना परीक्षा स्कूलों में ही हो सकेगी. इसकी वजह से एग्जाम लेने में ज्यादा दिक्क़तो का सामना नहीं करना पड़ेगा. विभाग को ऑनलाइन एग्जाम में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.