अचानक लापता हुआ पति, एक माह बाद घर में मिला कंकाल, पत्नी के एक मजाक ने खोला राज

यमुनानगर । प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी और मृत शरीर को घर के ही स्टोर रूम में दफना दिया. पत्नी ने स्वयं ही अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी. जब पुलिस को एक महीना बाद जांच में पत्नी पर शक हुआ तो उन्होंने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की. पुलिस की पूछताछ में पत्नी टूट गई और उसने सारी सच्चाई बता दी.

इसके पश्चात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस ने घर के स्टोर रूम में दफनाया गया शव बरामद कर लिया. अब शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक में भेज दिया गया है. आरोपी पत्नी एवं उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपियों के विरुद्ध आपराधिक षड्यंत्र, हत्या के साथ-साथ अन्य संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है.

YAMUNANAGR NEWS

हरियाणा के यमुनानगर जिले के थाना प्रताप नगर का यह मामला है. यहां पर 26 वर्षीय तिलक राज अपनी 25 वर्षीय पति पत्नी पालो और 2 वर्षीय बेटी के साथ रहते थे. तिलक राज को अपनी पत्नी पालो का उसके साढे 18 वर्षीय प्रेमी सोहिल के साथ प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई थी. इसके पश्चात पालो और सोहिल ने मिलकर तिलक राज को अपने रास्ते से हटाने की योजना बना ली और उसकी हत्या करके अपने ही घर के स्टोर रूम में दफना दिया और पालों ने स्वयं ही तिलक राज के लापता होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज करवा दी.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

जब पुलिस ने तलाश आरंभ की तो 1 सप्ताह तक तिलक राज का कोई पता नहीं चला. गुमशुदगी का केस 22 जनवरी को दर्ज किया गया था. पति के अचानक लापता हो जाने के पश्चात भी पालो के चेहरे पर कोई दुख नहीं दिखाई दे रहा था और तिलक राज के घर पर सोहिल का आना जाना भी लगातार जारी था. इसी दौरान एक पड़ोसी ने सोहिल और पालो के बीच कुछ आपत्तिजनक बातें सुन ली. दोनों आपस में शादी करने की बातें कर रहे थे. जब तिलक राज की बहन सुनीता ने पालो को सोहिल के साथ हंसी ठिठोली करते हुए देखा तो उसे शक हो गया.

पड़ोसी और बहन, दोनों ने सारी बात पुलिस को बता दी. पुलिस ने गंभीरता से 2 दिनों तक मामले की जांच की और फिर पालो को पूछताछ के लिए बुलाया. पुलिस ने पालों से सख्ती से पूछताछ की और पालों ने हार कर सारी सच्चाई पुलिस वालों को बता दी. पालो ने पुलिस को बताया कि उसने अपने प्रेमी सोहिल के साथ मिलकर अपने पति तिलक राज की गला घोट कर हत्या कर दी और मृत शरीर को घर के ही स्टोर रूम में दफना दिया. मंगलवार को पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts