कैथल में इंग्लैंड से आया ऐसा ट्रैक्टर जो पराली की बनाएगा गांठे, खासियत के साथ कीमत जान हो जाएंगे हैरान

कैथल | पराली हमेशा से ही किसानों के लिए सिरदर्द रही है. मगर किसान अब पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों से वाकिफ हो चुके हैं. इसलिए किसान अब पराली को अवसर के रूप में मान कर चल रहे हैं. इसी कड़ी में हरियाणा के कैथल जिले के कौल गांव निवासी बलबीर उर्फ बीरो इंग्लैंड से 1 करोड़ 10 लाख रुपये का अनोखा ट्रैक्टर लेकर आए हैं. इसके अलावा, पराली प्रबंधन के काम में तेजी लाने के लिए रूस से 1 करोड़ 7 लाख रुपये की बेलर मशीन भी मंगवाई गई है.

Tractor England

ट्रैक्टर में चलता है AC

खास बात यहा है कि इंग्लैंड के ट्रैक्टरों में AC चलता है और महंगी गाड़ियों में मिलने वाला सनरूफ भी इसमें लगा हुआ है. ट्रैक्टर और बेलर के सभी नियंत्रण देखने के लिए केबिन में ही एक एलईडी डिस्प्ले लगाया गया है. बीरो ने खेत में खड़े फोनों को जलाने की बजाय उनका सदुपयोग कर पैसे कमाने का फैसला किया है.

बीरो ने बताया कि भारत में उपलब्ध मशीन छोटी थी और काम पूरा करने में काफी समय लेती थी. वहीं, उनका मनोबल ऊंचा था और इरादे मजबूत थे, इसलिए उन्हें रूसी मशीन पसंद आई. किसान का कहना है कि ये ट्रैक्टर कंपनी से कॉन्ट्रैक्ट पर लिया है. कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, वह पराली की गांठें बनाकर कंपनी को देगें.

मशीन एक दिन में बनाएगी इतनी गांठें

यह मशीन 5 मिनट में एक एकड़ की फसल की गांठें बना सकती है और पूरे दिन में 100 एकड़ भूमि में यह मशीन अपना काम बड़ी आसानी से पूरा कर सकती है. मशीन को चलाने के लिए इंग्लैंड से एक शक्तिशाली ट्रैक्टर मंगवाया गया, जो अपने आप में अद्भुत है. बता दे इस ट्रेक्टर को देखने के लिए दूर- दूर से किसान भाई आ रहे हैं. वैसे, अगर यह तकनीक हरियाणा का हर किसान अपनाएगा तो कमाई भी अच्छी होगी ओर पराली जलाने के मामलों में भी कमी आएगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.