पितृपक्ष के दौरान मिले यह संकेत तो समझ लीजिये आपके पितृ है प्रसन्न, यहाँ पढ़े जरुरी संकेत

ज्योतिष | पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की तरफ से इस दौरान पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की जाती है. इस दौरान पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. यदि आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो इस दौरान आप कुछ विशेष उपाय भी कर सकते हैं. यदि हमारे पितृ हमसे प्रसन्न होते हैं, तो हमारे जीवन की तमाम परेशानियां भी समाप्त हो जाती है.

Pitru Paksha

प्रसन्न होने पर आपके पितृ देंगे यह जरूरी संकेत

पितृ दोष की वजह से घर परिवार में कलह की स्थिति पैदा हो जाती है. दूसरी तरफ, पितरों के प्रसन्न रहने पर आपके परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहता है. पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पितरों के प्रसन्न रहने पर कौवे भोजन करने घर आते है. आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि पितृपक्ष के दौरान यदि आपके पितृ आपसे प्रसन्न होते हैं तो आपको इस दौरान कुछ संकेत मिलते हैं. यदि आपको भी इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आपका पितृ आपसे काफी प्रसन्न है.

क्या आपको भी मिलते हैं पितृपक्ष के दौरान यह संकेत

  • पितृ पक्ष के दौरान यदि आपके घर में कौवा आ जाता है और वह भोजन ग्रहण कर लेता है, तो समझ जाइए कि आपके पितृ आपसे काफी प्रसन्न है.
  • पितृ पक्ष के दौरान जब भी परिवार में कलह की स्थिति पैदा ना हो और सभी एक दूसरे से अच्छे से मिलजुल कर रहे, तो समझ जाइए कि आपके पितृ भी आपसे काफी खुश है.
  • गरुड़ पुराण में भी इस बारे में जानकारी दी गई है कि जब हमारे पितृ हमसे प्रसन्न होते हैं तो उनकी शुभ कृपा उत्तराधिकारी पर पड़ती है, यानी कि पितरों के आशीर्वाद से व्यक्ति की आय के साथ- साथ व्यापार और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है.
  • पितरों के प्रसन्न होने से जीवन में कई प्रकार के लाभ मिलते हैं, पितरों की तरफ से कई प्रकार के संकेत भी दिए जाते हैं.
यह भी पढ़े -  22 अप्रैल से बदलेगी किस्मत, बुध के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों को बड़ा लाभ; बन रहा नीच भंग राजयोग

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.