मंगल ने किया तुला राशि में प्रवेश, अब इन 3 राशि के जातकों के शुरू हो जाएंगे अच्छे दिन

ज्योतिष | ग्रहों के सेनापति के नाम से जाने जाने वाले मंगल 3 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं. इस राशि में पहले से ही केतु विराजमान है. ऐसे में मंगल और केतु की युति बन रही है, जिसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है. 30 अक्टूबर को केतु राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे, ऐसे में इस अशुभ युति की भी समाप्ति हो जाएगी.

Jyotish Rashi Grah

वहीं, नवंबर महीने की शुरुआत से ही कुछ राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे. उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे की मंगल और केतु की अशुभ युति समाप्त होने से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ होगा.

1 नवंबर से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन

मेष राशि: नवंबर का महीना शुरू होते ही इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, इस राशि में देवगुरु बृहस्पति विराजमान है. ऐसे में इस राशि के जातकों को धन- धान्य की प्राप्ति होगी, आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत रहने वाली है. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे, शारीरिक और मानसिक तनाव से अब आपको छुटकारा मिल जाएगा. अध्यात्म की ओर भी आपका लगाव बढ़ने लगेगा.

मिथुन राशि: मंगल और केतु की युति के समाप्त होते ही इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आपको आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाएगा. यदि आप नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं. समय आपके अनुकूल रहेगा, कारोबार में धन की आवक बढ़ेगी. आय के भी नए- नए स्रोत खुलेंगे, कानूनी मामलों में आपको लाभ होगा. कर्ज से भी अब आपको छुटकारा मिल जाएगा.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को बंपर लाभ मिलने वाला है, नई नौकरी बदलने की चाहत अब आपकी पूरी हो सकती है. कार्यस्थल पर भी आपके किए गए कार्य की प्रशंसा होगी. बिजनेस में अब आपको अपार सफलता के साथ धन लाभ होने के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करते हुए नजर आएंगे. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.