जींद की बजाय अब सफीदों बस स्टैंड से चलेगी देहरादून जाने वाली रोड़वेज बस, ये रहेगा शेड्यूल

जींद | हरियाणा रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. परिवहन विभाग ने जींद बस स्टैंड से देहरादून का सफर करने वाली रोड़वेज की सीधी बस सेवा के रूट और समय में बदलाव कर दिया है. अब देहरादून के लिए यह बस जींद की बजाय सफीदों बस स्टैंड से संचालित होगी.

Haryana Roadways Bus

ये रहेगा शेड्यूल

सफीदों बस स्टैंड से प्रतिदिन सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर वाया पानीपत, शामली, सहारनपुर होते हुए 1 बजकर 45 मिनट पर देहरादून पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में देहरादून से 2:10 बजे जींद के लिए रवाना होगी. इस बस सेवा को जींद की बजाय सफीदों से संचालित करने के पीछे रोड़वेज प्रबंधन ने तर्क दिया है कि यहां से यात्री कम मिल रहें थे, जिससे विभाग को घाटा सहना पड़ रहा था.

बता दें कि पिछले दिनों जींद डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल होने पर एक बस को देहरादून तक संचालित किया गया था. यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए इसके संचालन समय में कई बार बदलाव किया गया लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया. आखिरकार बस को जींद से हटाकर सफीदों से संचालित करने का फैसला लिया गया.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.