हरियाणा में 1 मार्च से खुलेंगे तीसरी से पांचवी कक्षा तक के स्कूल

चंडीगढ़ । प्रदेश में तीसरी से पांचवी कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं 1 मार्च से लगेंगी. सरकार ने शिक्षा विभाग के भेजे गए दूसरे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया है. अब 22 फरवरी को चंडीगढ़ मे शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की बैठक होगी. इस बैठक में स्कूल खोलने से संबंधित जरूरी गाइडलाइन जारी की जाएगी.

SCHOOL

1 मार्च से लगेंगी तीसरी से पांचवीं तक की कक्षाए

शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर का कहना है कि तीसरी से पांचवी कक्षा तक के स्कूलों को करीब एक माह के लिए खोलने की योजना बनाई गई है. तीसरी से पांचवी के करीब 12 लाख विद्यार्थी हैं. अब इन विद्यार्थियों की पढ़ाई स्कूलों में होगी. हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ ने प्राइमरी की कक्षा स्कूलों में शुरू करने की मांग उठाई थी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की लाडली भत्ता योजना का उठाएं फायदा, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपए पेंशन

प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों में करीब 52 लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं. छठी से बारहवीं कक्षा के तकरीबन 72 परसेंट विद्यार्थी स्कूलों में जाने लगे हैं. जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने तीसरी से पांचवी तक के कक्षा  को खोलने का फैसला लिया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.