Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलो में होगी बारिश

चंडीगढ़ | हरियाणा के मौसम में सोमवार सुबह से ही बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अधिकतर जिलों में सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए हैं. चंडीगढ़ में सुबह के समय हल्की बारिश भी हुई है. कुल मिलाकर, मौसम अभी सुहावना बना हुआ है और इससे तापमान में भी गिरावट आई है. आज कई जिलों में बरसात की संभावना है.

Barish Weather

मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य में बारिश की संभावना है. विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्वी हरियाणा के साथ-साथ पश्चिम और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सभी जिलों में बारिश की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. हालांकि, कल यानी 17 अक्टूबर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा और राज्य में मौसम साफ रहेगा.

यह भी पढ़े : कल का मौसम कैसा रहेगा

इसके बाद, 19 अक्टूबर तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून 30 सितंबर को हरियाणा राज्य से वापस चला गया है. इस वर्ष मानसून ने 26 जून को राज्य में प्रवेश किया और भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 419.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के 393 सरकारी स्कूलों की बड़ी लापरवाही, शिक्षा विभाग ने जारी किया अल्टीमेटम

अनाज मंडियों का कामकाज हो सकता है प्रभावित

मौसम का मिजाज बदलने की वजह से अनाज मंडियों के कामकाज पर भी प्रभाव पड़ सकता है. इन दिनों अनाज मंडियों में इस वक्त बाजरा की खूब आवक हो रही है. बरसात के अलर्ट की वजह से किसान और आढ़ती दोनों चिंतित हैं. अगर बरसात होती है तो फसल भीगने का भी डर है जिससे भारी नुकसान हो सकता है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.