दीवाली पर इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी, बन रहे 4 राजयोग; हर तरफ से होंगी धन की बरसात

ज्योतिष | इस साल दीपावली का त्योहार 12 नवंबर को मनाया जाएगा. अबकी बार दीपावली पर 4 राजयोग का भी निर्माण हो रहा है. वहीं, शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में रहने से शश राजयोग का निर्माण होगा. साथ ही, कई अन्य राजयोगो का निर्माण हो रहा है. इस वजह से 3 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. इनपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी. आज की इस खबर में हम आपको इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Dhan Lakshmi

दीवाली पर इन राशि के जातकों की लगेगी लॉटरी

मेष राशि: राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय किसी भी वरदान से कम नहीं है. शनि देव आपकी राशि से इनकम भाव में भ्रमण कर रहे हैं. जल्द ही आपकी आय में भी वृद्धि होने वाली है और आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे. पुराने निवेश से भी आपको लाभ मिलता हुआ दिखाई देगा. जो लोग इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का व्यापार कर रहे हैं उनके लिए भी अच्छा समय शुरू होने वाला है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. काम के सिलसिले में जल्द ही आप किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं. जो लोग रोजगार की तलाश में है, उन्हें भी रोजगार मिल सकता है. विदेश यात्रा करने से आपको लाभ होगा. इस दौरान, आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भी हिस्सा ले सकते हैं. वैसे, नौकरी पैसा से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अनुकूल रहने वाला है.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है. साथ ही, आपको करियर और कारोबार में भी नए अवसर प्राप्त होंगे. धन संबंधित मामलों में आपको विशेष लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे. वहीं, नौकरी पेशा लोगों का कार्य स्थल पर प्रभाव बढ़ेगा, जल्द ही आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने निवेश से भी आपको लाभ होगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.