12 घंटे बाद बुध करेंगे तुला राशि में प्रवेश, इन तीन राशि के जातकों पर होगी पैसों की बरसात

ज्योतिष | बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित व चातुर्य आदि का कारक ग्रह माना जाता है. जब भी बुध ग्रह की चाल में परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 24 घंटे के बाद बुद्धि और व्यापार के कारक माने जाने वाले बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे है. बुध के इस राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) की वजह से तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही तीन भाग्यशाली राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Budh Dosh

शुरू होंगे इन राशि के जातकों के अच्छे दिन

कन्या राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. जल्द ही आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होते हुए दिखाई देंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. इस दौरान आपको काम व कारोबार में भी तरक्की मिल सकती है. साथ ही, आर्थिक लाभ होने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

धनु राशि: जल्द ही इस राशि के जातकों की इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, बुध का गोचर उनके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है. धन प्राप्ति के भी प्रबल योग बन रहे हैं. इस दौरान आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है. साथ ही, आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और पुराने निवेश से आपको लाभ होगा. बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम और कर्म भाव के स्वामी है, इसलिए आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करते हुए भी नजर आएंगे.

मकर राशि: जल्द ही इस राशि के जातकों की इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है. यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आने वाला समय आपके अनुकूल है. इस दौरान आपको अपने पिता का भी सहयोग मिलने वाला है. वहीं, शनि आपकी राशि का स्वामी है, शनि ग्रह की बुध के साथ मित्रता है. इस वजह से बुध का राशि परिवर्तन आपके लिए भी काफी अच्छा साबित होने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई देगी.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.