फरीदाबाद जाए तो नान खटाई जरूर खाएं, 20 साल से अवदेश लगा रहा रेहड़ी

फरीदाबाद | हरियाणा के जिला फरीदाबाद स्थित अंबेडकर चौक के पास मिलने वाली मशहूर नान खटाई के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा. नान खटाई का स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद दोबारा खाने का भी मन जरुर करता है. यहाँ अवदेश 20 साल से रेहड़ी लगाकर नान खटाई बेच रहे हैं. वैसे, उनकी अच्छी कमाई भी हो रही है.

Nan Khatai

10 किलो बिकती है नान खटाई

अवदेश ने बताया कि जब उन्होंने नान खटाई बेचना शुरू किया तो उन्होंने इसका दाम 35 रुपये प्रति किलो रखा था और अब इसकी कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. आगे बताया कि मै हर दिन 10 किलो नान खटाई बनाता हूं और इसे बच्चे और बुजुर्ग लोग बहुत पसंद करते हैं. वहीं, इसे बनाने में काफी मेहनत लगती है.

यह भी पढ़े -  Al-Falah University Faridabad Jobs: फरीदाबाद में इन पदों पर निकली वैंकेसी, जल्दी से करें आवेदन

खाने में है काफी स्वादिष्ट

इस बिस्किट को बनाने के लिए बेसन, चीनी, आटा और दूध जैसी सामग्री का उपयोग किया जाता है. इसके बाद इसे लकड़ी के तेज आंच वाले ओवन में 10 से 15 मिनट तक भूना जाता है और फिर यह तैयार होता है. बता दे अवदेश अंबेडकर चौक, बल्लभगढ़, फरीदाबाद के पास नान खटाई बेचते हैं जिसका स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. आप यहाँ आकर इसका स्वाद चख सकते है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.