हरियाणा सीईटी: पकड़े गए आरोपी अभ्यर्थियों पर आयोग की कड़ी कार्यवाही, 3 साल तक सभी परीक्षाओं से होंगे बाहर

चंडीगढ़ | 21 और 22 अक्टूबर को हुई हरियाणा ग्रुप डी सीईटी परीक्षा के लिए वैसे तो हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पूरे प्रबंध किए थे लेकिन फिर भी कुछ जगह पर सीटर पकड़े गए हैं. अब इन पकड़े गए सीटर पर कठोर कार्यवाही होने जा रही है. जैसा कि आप जानते हैं ग्रुप डी के 13536 पदों के लिए परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा 2 दिन की 4 शिफ्टों में आयोजित की गई जिसमे 8 लाख 54 हजार 561 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. परीक्षा के दौरान 34 सीटर पकड़े गए जो किसी और की जगह पर परीक्षा दे रहे थे.

HSSC NEW CHAIRMAN

3 साल तक नहीं दे पाएंगे परीक्षा

बता दें कि ग्रुप-डी के लिए हुए सीईटी में जिन परीक्षार्थियों पर FIR दर्ज हुई है, उन 34 परीक्षार्थियों पर हुई FIR की कॉपी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने हरियाणा पुलिस से मांगी है. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग अब इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा. आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि FIR की कॉपी में सभी दोषी आरोपियों के पते और नाम है. अब ये अगले 3 साल तक आयोग की परीक्षा नहीं दे पाएंगे.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

आंसर की जारी होने में लगेंगे दो-तीन दिन

अध्यक्ष ने कहा कि ग्रुप-डी के लिए हुए सीईटी की आंसर की जारी होने में दो से तीन दिन का समय लगेगा. चेयरमैन के अनुसार, अभी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के एक्सपर्टस द्वारा सवालों की जांच की जाँच की जा रही हैं, ताकि पता चल सके कि कोई सवाल गलत तो नहीं था. इसके बाद ही एनटीए आंसर की जारी करेगी. आयोग की तरफ से यह भी कहा जा चुका है कि एक महीने के अंदर अंदर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.