बिजनेस डेस्क | यदि आप भी इन दिनों शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशको को हमेशा ही बोनस स्टॉक का इंतजार रहता है. आज हम आपको ऐसे ही बोनस स्टॉक के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन पर दाव लगाकर आप भी बढ़िया रिटर्न हासिल कर सकते हैं. Olatech Solutions की तरफ से 17 बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है. कुछ दिन पहले ही इस कंपनी के शेयर की कीमतों में अपर सर्किट लगा है.

इस कंपनी के निवेशकों की लगी लॉटरी
शुक्रवार को अपर सर्किट लगने के बाद कंपनी के शेयरों की कीमत 239 रुपए को पार कर गई थी. आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहली बार कंपनी की तरफ से बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है. इसी संबंध में बोर्ड मीटिंग भी हुई थी. जिसमें 20 शेयर पर 17 शेयर बोनस देने का फैसला लिया गया था. इसके लिए रिकॉर्ड डेट कल यानी की 20 नवंबर 2023 निर्धारित की गई है.
सोमवार को कंपनी एक बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करेगी. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर की कीमतों में 45% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.
पिछले 6 महीनो में दिया निवेशको को शानदार रिटर्न
अभी 12 नवंबर को ही कंपनी के शेयर की कीमतों में अपर सर्किट भी लगा था. यदि आपने भी पिछले 6 महीनो से इस कंपनी के शेयर में निवेश किया है, तो आपको तकरीबन 166 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न मिला है.
जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले ले. उसके बाद ही सोच समझकर निवेश करने का फैसला ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा होता है, इसलिए हमें अच्छे से जानकारी हासिल करने के बाद ही निवेश करना चाहिए.