दिल्ली में पार्किंग की फीस हुई महंगी, अब लगेगा इतना लगेगा शुल्क

नई दिल्ली | राष्ट्रीय दिल्ली में पार्किंग की समस्या हमेशा से बनी रही है, जिस वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है. यदि आपके पास अपनी पार्किंग नहीं है तो आपको पार्किंग के लिए हर महीने कुछ पैसे देने होंगे. एनडीएमसी ने 38 पार्किंग स्थलों की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. आइए जानते हैं दिल्ली में पार्किंग के लिए आपको कितने ज्यादा पैसे चुकाने होंगे.

Parking

इन इलाकों में बढ़ी पार्किंग फीस

केवल एनडीएमसी के अंदर आने वाले इलाकों में ही पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है. एनडीएमसी क्षेत्र राजपथ और एम्स के बीच पार्किंग स्थल है, जिसमें सरोजिनी नगर मार्केट, खान मार्केट, लोधी रोड आदि शामिल हैं. ऐसे में एनडीएमसी ने इन जगहों पर पार्किंग के लिए अपने शुल्क को दोगुना कर दिया है. एनडीएमसी के अंतर्गत 100 से अधिक पार्किंग स्थल हैं. हालांकि, सभी पार्किंग स्थलों की कीमतें अभी नहीं बढ़ाई गई हैं, केवल 38 पार्किंग स्थलों की कीमतें बढ़ाई गई हैं.

यह भी पढ़े -  दिल्ली में जलभराव खत्म करने की तैयारी, 266 किमी नालों का होगा निर्माण और सुधार

अब इतना लगेगा पार्किंग शुल्क

पहले इन जगहों पर पार्किंग के लिए करीब 20 रुपये चुकाने पड़ते थे, अब 40 रुपये प्रति घंटे चुकाने होंगे. ये सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए ही नहीं बल्कि दो पहिया वाहनों के लिए भी है. पहले दोपहिया वाहन चालकों को 10 रुपये देने पड़ते थे, अब उन्हें 20 रुपये देने होंगे. इतना ही नहीं, अब महीने के लिए कार पार्किंग चार्ज भी बढ़ा दिया गया है. पहले महीने का कार पार्किंग चार्ज 2,000 रुपये था जबकि इसकी कीमत बढ़ाकर 4,000 रुपये कर दी गई है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.