साल 2024 में इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव, मिलेगी हर कार्य में सफलता

ज्योतिष | साल 2024 ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होने वाला है. इस दौरान कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. इसका प्रभाव भी लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, जहां कुछ राशि के जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे तो वहीं कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी.

Shani Dev 1

न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाने जानें वाले शनि देव साल 2024 में अपनी स्वयं की राशि कुंभ में ही वक्री होने वाले हैं, जिस वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

साल 2024 मे इन तीन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव

कुंभ राशि: शनि देव इसी राशि में वक्री होने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. शनि देव आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होंगे, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ तरक्की की सीढ़ियां चढ़ते हुए नजर आएंगे. जल्द ही, आपके परिवार के किसी सदस्य को गवर्नमेंट जॉब भी मिल सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के हक में परिणाम आएंगे.

वृषभ राशि: शनि की उल्टी चाल से इस राशि के जातकों को विशेष लाभ होने वाला है. बता दें कि शनि देव इस राशि के स्वामी शुक्र देव के मित्र है, ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई देगी. बेरोजगार लोगों को जॉब मिल जाएगी. यदि आप किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे, आपको उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी.

मकर राशि: इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिलने वाला है. जल्द ही, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने वाली है. इस दौरान आपको आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है. आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा, भाई- बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन भी काफी अच्छा रहने की संभावना है. निवेश करने वालों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.