हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज, इन मुद्दों पर होगी चर्चा; लोन पर भी होगा प्लान तैयार

चंडीगढ़ | हरियाणा कैबिनेट की बैठक आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होगी. 28 नवंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक अब 27 नवंबर को होगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शाम 4 बजे हरियाणा सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी. बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय की जाएगी. अब हरियाणा में चुनावी साल शुरू हो गया है, ऐसे में सरकार इस बैठक में कुछ नई योजनाओं को भी मंजूरी दे सकती है.

Haryana CM Manohar Lal

12 एजेंडों पर होगी चर्चा

इस बैठक में 12 एजेंडों पर चर्चा होगी. सीएम सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति के साथ ही उत्पाद एवं कराधान की बकाया राशि की वसूली के लिए एकमुश्त समाधान योजना चलाने जैसे फैसलों पर अपनी मंजूरी देंगे. इसके साथ ही, कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर भी फैसला लिया जाएगा. संभावना है कि 10 दिसंबर के बाद सत्र की तारीख तय हो जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 766 नए संस्थानों को मिली मंजूरी

लोन पर भी होगा प्लान तैयार

हरियाणा में चुनावी साल होने के कारण सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. यही कारण है कि सरकार कई विकास योजनाओं को गति देने के लिए कर्ज लेने जा रही है. इसके लिए सरकारी गारंटी देने के लिए कैबिनेट की मंजूरी ली जायेगी. बताया जा रहा है कि बैठक में सरकार तीन बैंकों से लिए जाने वाले करीब डेढ़ हजार करोड़ रुपये के तीन टर्म लोन के बदले बैंक गारंटी देने पर कैबिनेट से सहमति लेगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.