हरियाणा के इन 12 शहरों में होगी झमाझम बारिश, येलो अलर्ट जारी

चंडीगढ़ | हरियाणा के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, मौजूदा समय में एक पश्चिमी विश्वोभ हरियाणा में सक्रिय है जिस वजह से बार- बार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. इसी को लेकर मौसम विभाग ने 12 शहरों में बारिश की संभावना आज जताई है.

barish

इन शहरों में होगी बारिश

बता दें कि इन 12 शहरों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, जगाधरी, इंद्री, रादौर, थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, छछरौली, नारायणगढ़ शामिल हैं. इन शहरों में गरज- चमक के साथ बारिश शुरू हो गई है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

आगे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हरियाणा में 1 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में आंशिक बादल छाने और छिटपुट बूंदाबांदी या कहीं- कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद, आमतौर पर 2 से 5 दिसंबर तक मौसम में सुधार होता है. सुबह के समय कोहरा भी छाएगा. रात में शुष्क और उत्तरी तथा उत्तर- पश्चिमी हवाएँ चलने के कारण तापमान में बदलाव होगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.