चंडीगढ़ से हिमाचल जाना हुआ और आसान, पंजाब सरकार ने इस नई सड़क को दी मंजूरी

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि पंजाब सरकार ने मोहाली के न्यू चंडीगढ़ स्थित सिसवां टी पॉइंट से एक नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है. इस सड़क के बनने के बाद चंडीगढ़ से नालागढ़ जाने वाले लोगों को फायदा होगा. इससे एक ओर जहां लोगों को जाम से राहत मिलेगी वहीं दूसरी ओर दूरी भी कम हो जाएगी.

Highway

यह सड़क 22 किलोमीटर होगी लंबी

यह सड़क सिसवां टी प्वाइंट से शुरू होकर नालागढ़ रोड पर गांव लखनपुर के पास तक जाएगी.यह सड़क पंजाब के गांव अभिपुर, मियांपुर और हरनामपुर से होकर गुजरेगी. इसकी कुल लंबाई 22 किलोमीटर है, जबकि इसकी लागत करीब 27 करोड़ रुपये होगी. यह मार्ग मोहाली के न्यू मुल्लापुर से होते हुए चंडीगढ़ पीजीआई के सामने मध्य सड़क से जुड़ता है.

अभी केवल 2 रास्ते

वर्तमान में चंडीगढ़ से नालागढ़ जाने के लिए केवल 2 मार्ग हैं. इसमें पहला रूट चंडीगढ़ से कुराली होते हुए है जो काफी लंबा है, दूसरा रूट चंडीगढ़ से बद्दी होते हुए है लेकिन इस रूट पर लंबा ट्रैफिक जाम रहता है. बद्दी एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी है, इसलिए यहां इस तरह की समस्या बनी रहती है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

व्यापारियों का होता है आना- जाना

आपको बता दें कि नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण चंडीगढ़ से रोजाना कई व्यापारी और कर्मचारी नालागढ़ आते-जाते हैं. कई व्यवसायियों ने नालागढ़ में अपनी फ़ैक्टरियाँ स्थापित की हैं. उन फैक्ट्रियों में काम करने के लिए चंडीगढ़ से काफी स्टाफ जाता है. इसके अलावा फैक्ट्रियों से चंडीगढ़ सामान लाने वाले कई लोग भी रोजाना ऊपर-नीचे आते-जाते हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.