चंडीगढ़ में AC बस का नहीं वसूला जाएगा पूरा किराया, अब ये नियम हुआ लागू

चंडीगढ़ | राजधानी चंडीगढ़ में परिवहन विभाग की 160 एसी बसों में 16 दिसंबर से नॉन एसी बस का किराया लिया जाएगा. परिवहन विभाग की ओर से बताया गया कि सीटीयू की 80 इलेक्ट्रिक और 80 एसएमएल मिनी बसों में हीटिंग सिस्टम नहीं है. सर्दियां शुरू होते ही एसी बंद कर दिया जाता है. इस कारण अब इन बसों में केवल नॉन एसी किराया ही लिया जाएगा.

CTU Shuttle Bus

अब इतना होगा किराया

वर्तमान में चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग की बसों का किराया 5 किलोमीटर तक की दूरी के लिए नॉन-एसी बस के लिए 10 रुपये और एसी बस के लिए 15 रुपये है.जबकि 5 से 10 किलोमीटर की दूरी के लिए नॉन एसी बस के लिए 20 रुपये और एसी बस के लिए 25 रुपये किराया तय किया गया है. 10 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नॉन एसी बस में 25 रुपये और एसी बस में 30 रुपये किराया है. जो अब 16 दिसंबर से 15 फरवरी तक यथावत रहेगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

पास बनवाने पर 200 रुपये का होगा फायदा

चंडीगढ़ में बहुत से लोग बसों से यात्रा करने के लिए अपना मासिक पास बनवाते हैं. यह पास नॉन एसी के लिए 700 रुपये और एसी के लिए 900 रुपये में बनता था, लेकिन अब एसी बसों के लिए भी पास 700 रुपये प्रति माह की दर से बनेगा. पहले नॉन एसी बस के लिए पास 60 रुपये और एसी बस के लिए 75 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन था. अब यह पास भी 60 रुपये प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से बनेगा.

इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं. आदेश 15 फरवरी 2024 तक लागू रहेंगे- प्रद्युम्न सिंह, निदेशक, परिवहन विभाग

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.