चंडीगढ़ | हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways) की तरफ से फ्री पास बनवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं. बस किराए में पाएं 50% छूट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. संबंधित रोडवेज महाप्रबंधक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को रियायती वरिष्ठ नागरिक बस पास जारी करेंगे. वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा के दौरान यह बस पास अपने पास रखना होगा.
ये चाहिए डाक्यूमेंट्स
- कागज पत्र
- फैमिली आईडी
- आधार कार्ड या वोटर कार्ड
- फैमिली आईडी में लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट फोटो
हैप्पी योजना का गरीब परिवार उठाएं लाभ
दूसरी तरफ, हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा देने की घोषणा की है. अंत्योदय परिवारों को एक साल में 1000 किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ मिलेगा. इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अब राज्य के अंत्योदय परिवारों को मुफ्त बसों में यात्रा करने का अवसर मिलेगा, ताकि उनके जीवन स्तर में सुधार हो सके. इस योजना के लागू होने से अंत्योदय परिवारों को अब यात्रा पर खर्च नहीं करना पड़ेगा. हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना हैप्पी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
