अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष

भिवानी ।  अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भिवानी पहुंचे. इन्होंने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.

bijender singh

भिवानी पहुंचे प्रदेश सरकार पर किया कटाक्ष 

प्रदेश में बेरोजगारी देश में नंबर वन पर है. लोगों को पर्याप्त रूप से रोजगार नहीं मिल रहा,  जिसके कारण क्राइम भी बढ़ रहे हैं. जिसकी वजह से आम आदमी को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. पेट्रोल और डीजल के दामों से लेकर सब्जियों के दामों में काफी वृद्धि हो रही है. महंगाई के बढ़ने के कारण हर व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार को मिलकर किसानों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए. ताकि इतने लंबे समय से चल रहा किसान आंदोलन समाप्त हो जाए. उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर कहा कि यह किसानों के हित में नहीं है. केंद्र सरकार को जल्द से जल्द इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि वह जल्द से जल्द महंगाई दर को कम करें और रोजगार के अवसरों को बढ़ाएं.  कृषि कानूनों के खिलाफ जल्द से जल्द कोई फैसला लें जिससे कि यह आंदोलन समाप्त हो सके.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.