यमुनानगर से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा शुरू, महज इतने रुपये लगेगा किराया; देखे रूट प्लान

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर से राजस्थान के श्री खाटू श्याम (Yamunanagar to Khatu Shyam) के लिए आज बस सेवा शुरू हो गई है. इसे यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे. लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी.आख़िरकार अब लोगों ने भी खुशी जाहिर की है.

Khatu Shyam Mandir

विधायक ने कही ये बात

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस बस सेवा के चलने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी और वे कम खर्च में श्री खाटू श्याम के दर्शन कर सकेंगे. यमुनानगर बस स्टैंड के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने बताया कि यह बस करनाल, पानीपत, भिवानी समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों से होते हुए राजस्थान पहुंचेगी. बता दे यमुनानगर से बैठने वाले यात्रियों के लिए इसका किराया 535 रुपये रखा गया है.

सारी मान्यता होती है पूर्ण

राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर भारत में भगवान कृष्ण के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. खाटू श्याम जी कलयुग के सबसे प्रसिद्ध देवता माने जाते हैं. सीकर जिले में स्थित खाटू गांव में बने खाटू श्याममंदिर को बहुत मान्यता मिलती है. कहा जाता है कि श्याम बाबा से जो भी भक्त मांगता है वह उसे लाखों गुना होकर देते हैं, इसीलिए खाटू श्याम को लखदातार के नाम से जाना जाता है. हिन्दू धर्म के अनुसार, खाटू श्याम को कलियुग में कृष्ण का अवतार माना जाता है.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

यह भी पढ़े : अंबाला से खाटू श्याम बस

इस तरह पहुंचे खाटू श्याम

खाटू श्याम मंदिर जयपुर से 80 किमी दूर खाटू गांव में मौजूद है. खाटू श्याम जी पहुंचने के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन रींगस है, जहां से बाबा के मंदिर की दूरी 18.5 किमी है. रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद आप टैक्सी या जीप से मंदिर तक जा सकते हैं. यदि आप फ्लाइट से जा रहे हैं, तो निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है. यहां से मंदिर की दूरी 95 किमी है. अगर आप दिल्ली से सड़क मार्ग से खाटू श्याम मंदिर जा रहे हैं तो पहुंचने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.