HSSC: 6 और 7 जनवरी को परीक्षा का आयोजन, परीक्षार्थियों को मिलेगी नि:शुल्क बस सेवा

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की तरफ से ग्रुप सी के 32,000 पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है. इसी क्रम में HSSC ने कई ग्रुपों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. आयोग की तरफ से 30 और 31 दिसंबर को 5 ग्रुपों के लिए परीक्षा आयोजित भी की गई थी. अब फिर से 6 और 7 जनवरी 2024 को परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. ग्रुप- सी के 6 व 7 जनवरी को होने वाले पेपर के लिए अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क बस सेवा सुविधा की व्यवस्था होगी.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

परिवहन विभाग निदेशालय ने जारी किए दिशा निर्देश

इसे लेकर परिवहन विभाग निदेशालय ने सभी महाप्रबंधकों को दिशा- निर्देश जारी कर दिए हैं. विशेष बात यह है कि किसी अभ्यर्थी का परीक्षा केंद्र दूर है तो उसे परीक्षा से एक दिन पहले व एक दिन बाद भी निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी. महिला अभ्यर्थी के साथ सहायक के तौर पर परिवार के एक सदस्य को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. सुबह की शिफ्ट में बसें जिला या उपमंडल स्तर पर करीब के बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों को पहुंचाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब गर्मी दिखाएगी अपने तेवर, गर्म हवाओं और लू चलने का अलर्ट जारी

सभी डिपो पर बनाई जाएगी हेल्प डेस्क

सभी डिपो में एक हेल्प डेस्क भी होगी, ताकि अभ्यर्थियों को कोई समस्या न आए. यह परीक्षा पंचकूला जिले में आयोजित की जाएगी, जिसमें 2,634 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसके बाद, आयोग की तरफ से अन्य ग्रुपों का शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है. ऐसे में सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी पूरी रखें. जल्द ही, आयोग की तरफ से बचे हुए ग्रुपों का परीक्षा शेड्यूल भी जारी किया जाएगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.