हरियाणा: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की ताज़ा अपडेट, इन जिलों में 5वीं तक की छुट्टी बढ़ी; आज से इन कक्षाओं के खुले स्कूल

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड के चलते सरकारी स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. शिक्षा विभाग ने तीसरी कक्षा तक के बच्चों की छुट्टियां 20 जनवरी तक बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं. कक्षा 6वीं से 12वीं तक के बच्चों को कल से नियमित स्कूल आना होगा. बता दे कि 16 जनवरी यानि कल से सभी प्रकार के स्कूल स्टाफ को आना अनिवार्य होगा.

school teacher

डीसी पर छोड़ा फैसला

सरकारी और निजी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए इस सप्ताह स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बदल दिया गया है. आपको बता दें कि चौथी और पांचवीं कक्षा के बच्चों की छुट्टियों को लेकर डीसी अपने स्तर पर फैसला लेंगे. डीसी के फैसले के बाद ही चौथी और पांचवी कक्षा तक के बच्चों की स्तिथि क्लियर हो पायेगी.

इन जिलों में 5वीं तक के स्कूल बंद

डीसी द्वारा जिला कैथल, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, अम्बाला, सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद, कुरूक्षेत्र, रोहतक, हिसार, पानीपत, सोनीपत, जींद, यमुनानगर मे कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों के लिए भी 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जा चुका है.

कड़ाके की ठंड की दी चेतावनी

मौजूदा समय में मौसम विभाग ने 15 से 16 जनवरी तक कड़ाके की ठंड की चेतावनी जारी की है. इसे लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ में भी स्कूली बच्चों की छुट्टियां 21 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं. हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया था लेकिन इस बीच हरियाणा में कड़ाके की सर्दी जारी है. इसी वजह से छोटे बच्चो की छुट्टिया बढाई जा रही है.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.