हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरवरी में जाएंगे अयोध्या धाम, शेड्यूल हुआ तैयार

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal Khattar) फरवरी में श्री राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या (Ayodhya) जाएंगे. इसके लिए 8- 9 फरवरी का शेड्यूल तैयार किया गया है. इसका खुलासा खुद मुख्यमंत्री ने किया है. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं है, उन्हें आस्था के बारे में पता नहीं है. राहुल गांधी को खुद अयोध्या आना चाहिए था, उन्हें निमंत्रण भी दिया गया था लेकिन उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया.

Ram Mandir Ayodhya

सीएम ने कही ये बातें

जनशताब्दी ट्रेन से रोहतक रवाना होने से पहले सीएम ने कहा कि कांग्रेस को हर चीज में राजनीति नजर आती है. यह राजनीति का मामला नहीं है, यह लोगों की आस्था का मामला है. राहुल गांधी को भी आस्था का सम्मान करना चाहिए. बेहतर होता कि वह भी अयोध्या आकर राम जन्मभूमि का पूजन करते और रामलला के दर्शन करते.

22 जनवरी को बना इतिहास

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे लगता है कि आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा लेंगी. कल 22 जनवरी 2024 का दिन ऐतिहासिक दिन बन गया है. समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी कि राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए. उनका मंदिर बनाया गया और कल उस मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा भी की गई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल का यह इतिहास जीवन का एक पाठ है, यह भारत की आत्मा और भारत की संस्कृति का प्रतीक है. कल दिवाली उत्सव मनाया गया और हम सभी ने इसमें भाग लिया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.