गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला परिसर तक आवागमन करेगी रोड़वेज की 6 बसें, यहां देखें टाइम- टेबल

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2- 18 फरवरी तक अंतराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela 2024) का आयोजन होने जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. वहीं, मेले में आने वाले लोगों के लिए रोड़वेज विभाग ने भी कमर कस ली है और विभिन्न जगहों से सूरजकुंड मेला परिसर तक सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Haryana Roadways Bus

इसी कड़ी में साईबर सिटी गुरुग्राम से भी सूरजकुंड मेला परिसर तक सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी. पर्यटकों को मेला परिसर तक पहुंचाने के लिए रोड़वेज विभाग ने गुरूग्राम डिपो से 6 बसों के संचालन की तैयारियां कर ली है. रोडवेज अधिकारी ने बताया कि इन बसों की समय- सारणी तैयार हो गई है और मेले के लिए पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो और बसों को भी चलाया जा सकता है.

ये रहेगा शेड्यूल

रोडवेज अधिकारी ने बताया कि सूरजकुंड मेले में जाने वाले यात्रियों के लिए बस स्टैंड पर अलग से टिकट बुकिंग काउंटर स्थापित किया गया है. उन्होंने बताया कि सूरजकुंड मेले के लिए पहली बस गुरूग्राम बस स्टैंड से सुबह 7 बजे रवाना होगी. इसके बाद, 10.15 बजे, 11.15 बजे, दोपहर 03.15 बजे, शाम 5 बजे और आखिरी बस शाम साढ़े 6 बजे रवाना होगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम से IMT मानेसर का सफर होगा सुहाना, इस चौक पर बनेगा नया फ्लाईओवर

वहीं, सूरजकुंड मेला परिसर से गुरूग्राम के लिए पहली बस सुबह 9 बजे, दोपहर 12.45 और 01.45 बजे, शाम 05.15 बजे, शाम साढ़े 7 बजे और आखिरी बस रात 9 बजे रवाना होगी. ये सभी बसें वाया पहाड़ी होते हुए सूरजकुंड मेले के लिए आवागमन करेगी. इसके अलावा, 4 सिटी बस गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला परिसर तक सुबह से शाम तक आवागमन करेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.