दिल्ली- NCR में स्थित है एशिया की सबसे ऊंची हनुमान जी की मूर्ति, हर मुराद होती है पूरी

फरीदाबाद | अगर आप दिल्ली- NCR एरिया के आसपास रहते हैं और हनुमान जी की सबसे बड़ी मूर्ति के दर्शन करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि हरियाणा जिले के फरीदाबाद में बनी हनुमान जी की एशिया की सबसे ऊंची मूर्ति है. इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 111 फीट बताई जा रही है. यह स्थान “हनुमान तीर्थ स्थल” के रूप में प्रसिद्ध है. अगर इसके स्थान की बात करें तो यह मूर्ति अरावली पहाड़ियों के बीच गुरुग्राम रोड पर मौजूद है.बता दे कि यहाँ मंगलवार और शनिवार को भक्तों की भारी भीड़ होती है.

Hanuman Ji

हर मुराद होती है पूरी

लोगों के बीच ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाला कोई भी भक्त निराश होकर नहीं जाता है. संकट मोचन हनुमान उसके सभी कष्ट हर लेते हैं. यहां आने वाले हर श्रद्धालु में एक अलग उत्साह, उमंग और आशा की भावना देखने को मिलती है. यही कारण है कि यहां पर लोगों की हमेशा भीड़ देखने को मिलती है.

यह भी पढ़े -  हिसार से लेकर रोहतक- फरीदाबाद तक, कितने में बिक रहा LPG सिलेंडर, फटाफट देखें हरियाणा के जिलों की ताजा रेट लिस्ट

कई सालों तक चला निर्माण कार्य

निर्माण की बात करें तो इस प्रतिमा का निर्माण कार्य साल 2010 में शुरू हुआ था, जो 2017 तक चला. इसे बनाने में राजस्थान के कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी. इस प्रतिमा को देखने और देखने वाले ज्यादातर लोग दिल्ली एनसीआर से हैं. यह प्रतिमा अरावली के घने जंगलों के बीच स्थित है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.