हरियाणा में सर्दी का सितम जारी, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी; बरसात की संभावना

चंडीगढ़ | मौसम विभाग ने आज हरियाणा में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के 6 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका है. पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और यमुनानगर को अलर्ट मोड पर रखा गया है. 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. सिरसा और पंचकूला में बादल छाए हुए हैं. सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई है.

Sardi Mausam Weather

सोनीपत में छाया घना कोहरा

सोनीपत में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. बारिश के साथ ओस की बूंदे भी नजर आ रही हैं. सुबह के समय दृश्यता 10 मीटर के आसपास दर्ज की गई है. फिलहाल, मौसम विभाग ने गरज के साथ बरसात की संभावना जताई है.

सर्दी से मिलेगी राहत

राज्य में 25 दिसंबर से जारी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को राहत मिलने लगी है. राज्य के सभी जिलों में अत्यधिक ठंड दिनों की स्थिति नहीं बनेगी. मंगलवार को भी कई इलाकों में अच्छी धूप निकली. हालांकि, महेंद्रगढ़ को छोड़कर लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है. रात के तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

अब ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने 31 जनवरी यानी आज से मौसम में बदलाव की संभावना जताई है. अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल और दो-तीन अन्य जिलों में कोहरा छाने की संभावना रहेगी. 1 से 2 फरवरी के बीच प्रदेश में अच्छी बारिश के संकेत हैं. यह बदलाव प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आएगा. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब सर्दी पहले जितनी नहीं होगी.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.