यमुनानगर से चरखी दादरी के बीच पहली बार दौड़ेगी रोडवेज बस, ये रहेगा टाइम- टेबल

यमुनानगर | हरियाणा परिवहन विभाग (Haryana Transport Department) यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत हैं. एक जिले से दूसरे जिले के लिए सीधी बस सेवा की शुरुआत की जा रही है ताकि यात्रियों का सफर आरामदायक हो सकें. इसी कड़ी में अब यमुनानगर डिपो से पहली बार चरखी दादरी के लिए सीधी बस सेवा का संचालन हो रहा है.

Haryana Roadways Bus

स्थानीय रोडवेज अधिकारी ने बताया कि परमिट लेने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है और उसके बाद इस रूट पर बस सेवा के संचालन को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. बता दें कि यमुनानगर डिपो से चरखी दादरी के लिए अभी तक कोई सीधी बस सेवा नहीं थी तो वहीं चरखी दादरी से यमुनानगर बस सेवा कभी बंद तो कभी बहाल रहती है.

ये रहेगा टाइम- टेबल

रोडवेज अधिकारी ने बताया कि परमिट जारी होते ही इसी सप्ताह यमुनानगर से चरखी दादरी के लिए बस सेवा की शुरुआत कर दी जाएगी. इस बस का यमुनानगर से रवानगी का समय दोपहर 11 से 1 बजे के बीच रहेगा. उन्होंने बताया कि बाकी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है और अब प्रयास है कि जल्द ही इस रूट पर बस सेवा को हरी झंडी दिखा दी जाए ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सकें.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

यमुनानगर डिपो से पहली बार चरखी दादरी के लिए बस चलाई जा रही है. इस रूट पर सीधी बस सेवा के संचालित होने से न सिर्फ यमुनानगर से चरखी दादरी आने- जाने वाले यात्रियों का फायदा होगा बल्कि रूट के बीच पड़ने वाले रादौर, लाडवा, करनाल, पानीपत, रोहतक जैसे ठहराव वाले स्थानों से भी यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.