रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ की आक्रोश रैली, बड़े आंदोलन का किया जा सकता है ऐलान; पढ़े मांगे

रोहतक | हरियाणा के जिला रोहतक की नई अनाज मंडी के गेट नंबर एक के सामने पुराने शुगर मिल मैदान में आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान 15 सूत्रीय मांगें रखी जाएंगी. प्रदेश भर के सभी कर्मचारी संघों से जुड़े कर्मचारी एवं संगठन भाग लेंगे. मुख्य वक्ता के रूप में सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट पहुंचेंगे. बड़े आंदोलन को लेकर भी ऐलान किया जा सकता है.

Amit Shah Railly
प्रतीकात्मक तस्वीर

सर्व कर्मचारी संघ का कहना है कि हरियाणा के विभागों में करीब 2 लाख कच्चे कर्मचारी कार्यरत हैं. सरकारी विभागों में स्थायी कार्य के लिए अवैध रूप से अस्थायी कर्मचारियों को नियुक्त किया जाता है. जिन्हें न तो पूरा वेतन, भत्ते व अन्य सुविधाएं मिलती हैं और न ही रोजगार सुरक्षा की कोई गारंटी है. साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर रैली के बाद भी सरकार नहीं मानी तो 16 फरवरी को प्रदेश के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जायेंगे.

कर्मचारियों ने कही ये बात

कर्मचारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार से लगे सभी कच्चे कर्मचारियों को 2 वर्ष के कार्यकाल के आधार पर नीति बनाकर नियमित किया जाए. जनवरी 2006 से भर्ती कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए. एनपीएस सरकार और कर्मचारी दोनों के लिए घाटे का सौदा होने के बावजूद सरकार कॉरपोरेट सेक्टर को फायदा पहुंचाने के लिए एनपीएस लागू कर रही है, उसकी जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होनी चाहिए.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.