30 साल के बाद कुंभ राशि में अस्त होंगे शनि देव, 11 फरवरी से पूरे 1 महीने मौज करेंगे इन राशियों के जातक

ज्योतिष | शनि देव को न्याय फलदाता और कर्मफल दाता के नाम से भी जाना जाता है, जिस भी राशि के जातक पर शनि देव मेहरबान होते हैं रातों- रात उनकी किस्मत चमक जाती है. बता दे कि ग्रहो के उदय और अस्त होने का प्रभाव भी लगभग सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि देव 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे है. कई दशको के बाद यह संयोग बन रहा है, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. वहीं, कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है.

SHANI DEV

30 सालों के बाद कुंभ राशि में अस्त होंगे शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 साल बाद कुंभ राशि में शनि अस्त हो रहे है. सबसे खास बात यह है कि शनि देव 11 फरवरी 2024 को अस्त होंगे और 18 मार्च तक इसी अवस्था में विराजमान रहने वाले हैं. शनि की इस अवस्था की वजह से मिथुन, कर्क और सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे.

11 फरवरी से इन राशि के जातकों पर मेहरबान होंगे शनि देव

मिथुन राशि: शनि के अस्त होने की वजह से इस राशि के जातकों को व्यापार में खूब सफलता मिलने वाली है, 11 फरवरी से आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा. आय के भी नए रास्ते खुलेंगे, आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

कर्क राशि: शनि देव के अस्त होने की वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां आने वाली है, आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. व्यापार की दृष्टि से समय आपके अनुकूल रहेगा, जल्द ही आप नई योजनाओं पर कार्य करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा.

सिंह राशि: शनि के अस्त होने की वजह से इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में कामयाबी मिलने वाली है. जल्द ही आप व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं, आपको नई नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे. जमीन जायदाद की खरीद बिक्री से भी लाभ के योग बन रहे है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.