हरियाणा के इन कस्बों में बनेंगे बाईपास, देखे लिस्ट

चंडीगढ़ । हरियाणा के जिन शहरों व कस्बों में यातायात का अधिक दबाव रहता है, उनमें बाईपास बनाएं जाएंगे ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े. यह जानकारी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा सत्र के दौरान कस्बों में बाईपास बनवाने के संबंध में पुछे गए एक सवाल के जवाब में दी.

Smart Sadak Road

दुष्यंत चौटाला, जिनके पास लोक निर्माण विभाग का प्रभार भी है, ने बताया कि प्रदेश के पटौदी, टोहाना, कोहली, पुनहाना,छुछकवास, बहादुरगढ़, गोहाना, उचाना, नारनौंद तथा चीका आदि कस्बों में बाईपास के लिए ई भूमि पर जमीन लेने, डीपीआर आदि की प्रक्रिया चालू है.सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.