Haryana Mausam: हरियाणा में अब मौसम रहेगा साफ, अगले सप्ताह तक नहीं होगी बारिश; पढ़े अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Mausam | हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम साफ होने के बाद हालात सामान्य होने लगे हैं. दिन का अधिकतम तापमान सामान्य होने लगा है जबकि रातें ठंडी हैं और न्यूनतम तापमान गिर रहा है. हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई वेदर अलर्ट जारी नहीं किया गया है. सुबह कुछ खुले इलाकों में हल्का कोहरा देखा गया. वहीं, शहरों में दिन और रात में आसमान पूरी तरह साफ रहा.

BADALMOUSAMCLOUD

पहाड़ों पर पड़ी बर्फबारी के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है. संवेदनशील इलाकों में हिमखंड गिरने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है. दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप निकलने की उम्मीद है. आने वाले 7 दिनों में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है. इस बीच हिमाचल में मौसम एवं आपदा प्रबंधन ने अब कुछ इलाकों में हिमस्खलन का खतरा जताया है.

प्रमुख शहरों का तापमान

चंडीगढ़ : आसमान साफ रहेगा, धूप निकलेगी. न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है.

हिसार : सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा. तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़े -  HSSC ने CET अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत, दोबारा शुरू हुई बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया

करनाल : सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा. तापमान 5 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

पानीपत : सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा. तापमान 6 से 20 डिग्री के बीच रहेगा.

रोहतक : सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा. तापमान 7 से 20 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

अम्बाला : आसमान साफ रहेगा. न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी. तापमान 6 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है.

गुरुग्राम : सुबह हल्का कोहरा रहेगा लेकिन बाद में आसमान साफ रहेगा. तापमान 8 से 21 डिग्री के बीच रहेगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.