पंचायती चुनाव से पहले ग्रामीणों को तोहफा, ‘मेरी ग्राम पंचायत’ एप्प लांच

हिसार । आगामी पंचायती चुनाव के मद्देनजर हिसार की उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने मंगलवार को मेरी ग्राम पंचायत एप्प लांच की. इस एप्प को कोई भी नागरिक अपने फोन में इंस्टाल कर अपना वोट, मतदान केंद्र, उम्मीदवार के संबंध में विभिन्न जानकारी तथा मतदान के दिन वोटर टर्न आउट संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. यह ऐप एंड्रॉयड एवं आईओएस सिस्टम दोनों को सपोर्ट करती है.इसके अतिरिक्त पंचायत चुनावों से जुड़े सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने लागिन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से सम्पन्न करवा पाएंगे.

meri gram panchyat app
मेरी ग्राम पंचायत एप्प के बारे में ओर अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त डॉ प्रियंका सोनी ने बताया कि एप्प पर नो योअर कैंडिडेट, पोलिंग स्टेशन, वोट सर्च, दिव्यांग वोट, कास्ट हैल्प,पोल पार्टी जैसे फीचर दिए गए हैं. इस एप्प के माध्यम से जिला प्रशासन को चुनाव संबंधी कम्युनिकेशन प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी. मतगणना के लिए चुनाव नतीजे त्वरित व प्रमाणित दंग से इस एप्प पर उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, सरकार ने बदली PG पॉलिसी

एनआईसी द्वारा विकसित इस एप्प को लेकर डीआईओ एमपी कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वोटर आईडी डालकर मतदाता अपने बुथ की सही जानकारी ले सकता है. यह ऐप गुगल नेविगेटर के माध्यम से मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने का कार्य करेंगी. उन्होंने कहा कि मेरी ग्राम पंचायत एप्प पर पंजीकरण कर दिव्यांग मतदाता वोट डालने के लिए मदद लें पाएंगे. डीआईओ ने बताया कि पायलट परियोजना के तौर पर हिसार में इसकी टेस्टिंग आरंभ कर दी गई है. इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी सुरजभान तथा एडीओ सहित अन्य कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.