देवगुरु बृहस्पति ने किया शुक्र के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि के जातकों का शुरू हुआ अच्छा समय

ज्योतिष | देवताओं के गुरु के नाम से जाने जाने वाले बृहस्पति जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. गुरु ग्रह को भाग्य का कारक माना जाता है, ऐसे में इसकी स्थिति में थोड़ा सा भी बदलाव होता है तो कुछ राशि के जातकों को लाभ होता है, तो कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाती हैं. इस समय गुरु अपनी मेष राशि में विराजमान है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

वहीं, फरवरी महीने की शुरुआत में ही 3 फरवरी को दोपहर 2:44 मिनट पर गुरु भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. यहां पर 17 अप्रैल तक रहने वाले हैं. इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव को माना जाता है. गुरु ग्रह के शुक्र नक्षत्र में जाने की वजह से कई राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले है.

देवगुरु बृहस्पति इन राशि के जातकों की चमका रहे हैं किस्मत

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का नक्षत्र परिवर्तन काफी अच्छा रहने वाला है, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी, लंबे समय से रुके हुए काम बनने वाले हैं. परिवार के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे, स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों का स्वयं का घर और संपत्ति लेने का सपना अब पूरा हो सकता है, गुरु की कृपा से आपका आध्यात्मिक की ओर भी झुकाव होगा. साथ ही, आपको धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, आप जिस भी कार्य में हिस्सा लेंगे, आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है. नौकरी पेशा लोगों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है, इसके साथ ही आप अपने लक्ष्य को पानी में भी कामयाब होंगे.

कन्या राशि: इस राशि में गुरु आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं और यह धन भाव के स्वामी है. ऐसे में शुक्र के नक्षत्र में जाने से धन और भाग्य का साथ होने से आप हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे. लंबे समय से रुके हुए काम अब बनने वाले हैं, नौकरी पेशा लोगों को अपार सफलता मिलेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए भी समय काफी अच्छा रहने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.