हरियाणा में 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी; पढ़ें आज की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा. ऐसे में संभावना है कि फरवरी के अंत तक रातें ठंडी रहेंगी. हरियाणा में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है, लेकिन आज कुछ जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी.

badal cloud

4 दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने राज्य में 4 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है. 19 फरवरी यानी कल से 20 फरवरी तक कहीं- कहीं हल्की और मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने 19 से 20 फरवरी को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में तेज हवा और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 19 तारीख को झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद में ओलावृष्टि और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है.

हरियाणा में बदले मौसम से बढ़ेगी ठंड

विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखेगा. ऐसे में संभावना है कि फरवरी के अंत तक रातें ठंडी रहेंगी. वहीं, हरियाणा में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है लेकिन आज कुछ जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं, जिससे दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी. फिलहाल, अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. इस कारण फरवरी माह में ही लोगों को गर्मी का अहसास हो रहा है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेगा पहचान पत्र, होगी नई पहल

नारनौल रहा सबसे गर्म

हरियाणा में इन दिनों लगातार धूप खिलने के कारण 24 घंटों के दौरान महेंद्रगढ़ का नारनौल सबसे गर्म दर्ज किया गया. यहां दिन का तापमान 29 डिग्री तक पहुंच गया. फरीदाबाद में दिन का तापमान 27.3 डिग्री और सिरसा में 27.0 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा, रेवाडी और हिसार में अधिकतम पारा 26.3 और मेवात में 26.0 पर पहुंच गया.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.