Haryana Weather Update: हरियाणा में पूरे महीने रहेगी ठंड, मार्च से पड़ेगी गर्मी; पढ़ें अपडेट यहां

चंडीगढ़, Haryana Weather Update | हरियाणा का मौसम लगातार बदल रहा है. सुबह हल्की धुंध और हवा के कारण ठंड का अहसास हो रहा है. दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है. 4 दिन पहले हुई बारिश के कारण राज्य में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बारिश फसलों के लिए काफी फायदेमंद होगी. मौसम में बदलाव के साथ शनिवार यानी आज मौसम साफ रहेगा.

weather mausam dhup

तापमान में आई कमी

कुछ दिनों पहले तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच गया था, लेकिन पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के कारण यह 4 डिग्री गिरकर 26 डिग्री के आसपास पहुंच गया है. कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां रातें अभी भी ठंडी बनी हुई हैं. इनमें सिरसा और नारनौल जिले शामिल हैं. कल से अधिकांश जिलों में दिन में बादल छाये रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आयेगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

कल से फिर बदलाव के आसार

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में सूरज की लगातार बढ़ती गर्मी के कारण ठंड से राहत नहीं मिल रही है. गर्मियां आने में अभी वक्त लगेगा. पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर पड़ना तय है. 25 और 26 फरवरी को प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. यही स्थिति 27 फरवरी को भी बनी रहने की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.