रोहतक में स्कूटी सवार आढ़ती की गोली मारकर हत्या, जानिए क्या था मामला

रोहतक | दिल्ली रोड पर खरावड़ गांव के पास सरेआम पुलिस चौकी के नजदीक स्कूटी आढती की गोली मारकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

rohtak aadhti

बाइक पर सवार हमलावरों ने दिया  हत्याकांड  को अंजाम

आढती खरावड़ स्थित साईं मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. मूल रूप से जींद के जुलाना का रहने वाला 45 वर्षीय अजय अपने परिवार के साथ रोहतक की संत नगर कॉलोनी में रहता है. जिसकी जुलाना मंडी में आढ़ती की दुकान है. वीरवार की सुबह वह स्कूटी पर सवार होकर साईं मंदिर में जा रहा था. जैसे ही वह गांव के नजदीक पहुंचा,  हमलावरों ने उसके सीने में दो गोली मार दी. गोली लगने के कारण वह सड़क पर गिर गया और मौके पर ही उसकी गोली लगने की वजह से मौत हो गई.

यह भी पढ़े -  अब 30 मिनट कम होगा सफर, पानीपत- रोहतक रेलखंड पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

बता दें कि हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे. हाईवे पर हुए इस हत्याकांड का पता लगते ही पुलिस अलर्ट मोड पर हो गई. घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. आईएमटी और सापला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जैसे ही मृतक के परिजनों को इस बारे में जानकारी मिली भी मौके पर पहुंच गए. इस हत्याकांड को लूटपाट के इरादे से अंजाम दिया गया.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.